होम / Crime : 4 दिन तक 11 लोगों ने किया गैंगरेप, सामने आया दिल दहलाने वाला मामला

Crime : 4 दिन तक 11 लोगों ने किया गैंगरेप, सामने आया दिल दहलाने वाला मामला

• LAST UPDATED : January 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Crime: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ओडिशा की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें 11 आरोपी शामिल है। पुलिस अधिकारी के श्रीनिवास राव ने वारदात की पूरी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के साथ 17 दिसंबर को पहली वारदात हुई थी। जिसके बाद पीड़िता ने आत्महत्या करने की सोची। जिसके लिए पीड़िता विशाखापत्तनम के आरके बीच पहुंची थी। लेकिन वहां एक फोटोग्राफर ने वहां से पीड़िता को बचा लिया और वहां से अपने साथ लॉज में ले गया। लेकिन पीड़िता के लिए वो दिन भी भयावह रहा। दरअसल फोटोग्राफर और उसके कुछ साथियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 4 दिन तक आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने जन्मदिन वाले दिन अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने घर से निकली थी। जन्मदिन की पार्टी दोस्त के घर पर ही रखी हुई थी। नाबालिक लकड़ी के दोस्त ने पार्टी के बहाने ही लकड़ी की बुलाया था। और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यहां से भाग पर पीड़िता आरोपी फोटोग्राफर के हाथ में आ गई। जान बचाने के बहाने से फोटोग्राफर पीड़िता को अपने साथ ले गया। और उसने भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 17 दिसंबर को पीड़िता के साथ पहली वारदात हुई थी। 20, 21 और 22 दिसंबर को इसके बाद 8 से 9 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। पीड़िता के साथ 18 और 19 दिसंबर को क्या घटना हुई थी। इसके बारे में अभी नहीं पता चल पाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़िता के साथ फोटोग्राफर और उसके कुछ दोस्तों ने 20, 21 और 22 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता इनके चंगुल से भाग निकली और जैसे तैसे अपनी जान बचाई। पीड़ित नाबालिक ने माता पिता ने पहले ही अपनी बेटी के गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखा रखी थी। जिसके आधार पर ही पीड़िता की तलाशी की जा रही थी। जिसे 25 दिसंबर को यहां वापस लाया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Also Read: S Jaishankar: पाकिस्तान की इस पॉलिसी पर जमकर बरसे एस जयशंकर, कनाडा से रिश्तों पर भी की खुलकर बात

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox