इंडिया न्यूज, अयोध्या: Crime In Ayodhya
अयोध्या में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक रोड रोलर चालक ने लापरवाही की वजह से एक युवती की जान चली गई। युवती रोल की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। चालक ने इयरफोन लगा रखा था। जिससे उसे लोगों की आवाज सुनाई नहीं दी। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। मृतका की पहचान झारखंड के जिला पाकुड़ अंतर्गत कलदम लिट्टीपाड़ा निवासी अशनी के रूप में हुई है।
जगदीशपुर-अयोध्या फोरलेन निर्माण चल रहा है। इस दौरान सड़क पर मिट्टी पटाई का काम हो रहा है। पटाई के लिए लायी गई मिट्टी से श्रमिक घास और लकड़ी बीनने का कार्य कर रहे थे। अशनी भी श्रमिकों के साथ घास बीन रही थी। इसी बीच मिट्टी बराबर करने के लिए रोलर चालक ने रोलर पीछे किया, जिससे नीचे अशनी दब गई। इयरफोन की वजह से चालक को इसका पता नहीं चला। लोगों ने रोलर रुकवाकर घायलावस्था में अशनी को सीएससी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…