होम / खेत में पिलर लगाने के विवाद में युवक को गोली मारी, एफआईआर

खेत में पिलर लगाने के विवाद में युवक को गोली मारी, एफआईआर

• LAST UPDATED : July 24, 2022

इंडिया न्यूज, सीतापुर (UP in Crime) : सीतापुर में खेत में पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक को गोली लग गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दोनों पक्षों में झगड़े के बाद शुरू हो गई फायरिंग

शादीपुर में शुक्रवार को अशोक श्रीवास्तव और बृज बिहारी में खेत में पिलर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। कुछ ही देर में झगड़ा समाप्त हो गया। शनिवार देर रात दोनों पक्षों में फिर कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोप है कि ब्रज बिहारी ने असलहे से फायर झोंक दी जोकि अशोक के लग गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि आरोपी समेत दोनों अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः एटा में घर के बाहर किसान की धारदार हथियार से हत्या

यह भी पढ़ेंः देवरिया में दो दिन पहले लापता हुई बहनों में एक का शव बरामद, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ेंः इंजन फटने से दो किसानों की मौत, कोहराम

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox