Crocodile Alert In UP: उत्तर प्रदेश के इन 42 गांव में मगरमच्छ का अलर्ट, वन विभाग ने नदी के पास ना जाने की दी सलाह

India News (इंडिया न्यूज़),Crocodile Alert In UP: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बरसात के सीजन में बाघ और तेंदुए से कहीं ज्यादा मगरमच्छों का खौफ लोगों के बीच बैठा हुआ है। बाढ़ और बारिश के बाद मगरमच्छ ने डेढ़ महीने में ईसानगर, फूलबेहड़ में एक- एक और निषधान में दो लोगों को मगरमच्छ ने अपना निवाला बनाया है।

42 गांवों में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मगरमच्छ को लेकर वन विभाग ने 42 गांव में अलर्ट जारी किया है। जिले में मगरमच्छ के खतरे की पुष्टि वन विभाग के आंकड़े कर रहे हैं। इस बात का अंजाम अंदाजा इसी चीज से लगाया जा सकता है कि 5 तहसील के 42 गांव में रहने वाले 70000 से भी ज्यादा आबादी मगरमच्छ के दहशत में जी रही है।

मगरमच्छ का हमला साबित होने पर 5 लाख का मुआवजा

वही, इस पर वन विभाग मगरमच्छों के रेस्क्यू के रिकॉर्ड बता कर खुद की सराहना कर रही है। साथ ही मगरमच्छ का हमला साबित होने और उसमें जान गवाने वाले को 5 लाख का मुआवजा देने का दावा कर रहा है।

रिहायशी इलाकों में भी पहुंचे मगरमच्छ

इन जिलों में आए दिन खेत देखने वाले किसानों पर मगरमच्छ हमले कर रहा है। बरसात के मौसम में नदियों में बाढ़ आने और शहर में सटे इलाकों में नाले के सहारे मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में भी पहुंचते हैं। निघासन, पलिया, धरहरा और सदर तहसील के नदी किनारे बसे करीब 42 गांव बरसात के मौसम में मगरमच्छों की मौजूदगी के डर में जीता है। कई बार तो मगरमच्छ खलिहान में बैठे रहते हैं, तो वहीं कई बार आंगन तक आ जाते हैं।

मगरमच्छों को लेकर वन विभाग सतर्क

मगरमच्छों को लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है। इसको लेकर डेंजर जगहों पर वन विभाग की टीमों की नजर हमेशा रहती है। साथ ही लोगों को इस खतरे को लेकर आगाह भी करते हैं। वन विभाग ने अब तक 11 जगह पर मगरमच्छ की कुनबे सहित मौजूदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।

ALSO READ: UP Politics: सपा नेता अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज, विकास मॉडल को लेकर पूछे ये सवाल

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago