होम / एटा में दबंगों ने दूल्हे समेत बरात को बनाया बंधक, ससुराल विदा नहीं हो सकी दुल्हन

एटा में दबंगों ने दूल्हे समेत बरात को बनाया बंधक, ससुराल विदा नहीं हो सकी दुल्हन

• LAST UPDATED : June 18, 2022

इंडिया न्यूज, Etah Crime news : एटा के अलीगंज कस्बे में शादी की सभी रस्में होने के बाद भी दुल्हन ससुराल विदा नहीं हो सकी। यहां दबंगों ने मामूली विवाद के बाद दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया। बुद्धजीवी वर्ग के समझाने पर भी दबंग बात सुनने को तैयार नहीं हुए। पुलिस-प्रशासन से शिकायत के बाद अफसरों ने दुल्हन की विदा कराने की बात कही है। बता दें आतिशबाजी के दौरान चिंगारी एक बच्चे पर गिरने से विवाद हो गया था।

16 जून को आई थी बरात

एटा के कस्बा अलीगंज के मोहल्ला छेदालाल गौड़ की है। यहां राजेन्द्र कश्यप की पुत्री ज्योति की बारात 16 जून को आई थी। बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते हुये बाराती दुल्हन के घर पहुचे थे। द्वारचार की रश्म के दौरान आतिशबाजी चल रही थी। अतिशबाजी चलने के दौरान उसकी चिंगारी अनुसूचित जाति के एक बच्चे के लग गई। इसके बाद वहां तनाव फैल गया।

विदाई के समय दूल्हे व बरातियों को बनाया बंधक

रात व सुबह विवाह की सारी रस्में हुई। सुबह दुल्हन की विदाई की जानी थी। दुल्हन घर से कार में बैठ करके निकली ही थी कि क्षेत्र के 50 से 60 लोग आ गए और दुल्हन को गाड़ी से उतार करके उसे घर भेज दिया और दूल्हे समेत बरात को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद 18 जून को बगैर दुल्हन के ही बरात लौट गई। यह बात क्षेत्र में फैली तो तरह तरह की चर्चा हो रही थी।

यह भी पढ़ेंः दूसरे धर्म के युवक ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

दो दिनों तक बरात को रखा बंधक

दुल्हन के पिता राजेन्द्र ने बताया बेटी आज भी घर पर बैठी है। दबंगों ने हमारे रिश्तेदारों के साथ मारापीट की और मेरी बेटी की विदाई नही होने दी। दो दिन तक बरातियों को बंधक रखा। इसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा।

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया यह मामला उनके संज्ञान में नही था। पूरे मामले की जानकारी कर लड़की की विदाई करवाई जाएगी। साथ ही दबंगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ेंः झांसी में बदमाशों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox