Categories: मनोरंजन

Dabangs Entered the Ashram to Capture: चित्रकूट के भजन आश्रम में दबंगों ने मैनेजर को बनाया बंधक, सीतापुर चौकी इंचार्ज पर लगा संरक्षण देने का आरोप

इंडिया न्यूज़, चित्रकूट:
Dabangs Entered the Ashram to Capture: मंदाकिनी नदी के किनारे पर बसा भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक चित्रकूट के राम घाट स्थित भजना आश्रम में रविवार सुबह कब्जा करने लिए करीब 200 दबंग घुस आए। दबंगों ने आश्रम के मैनेजर को बंधक बना लिया और महिलाओं के जेवर छीन लिए। दबंग अपने साथ ट्रैक्टर लेकर आये थे, जिसमें आश्रम का पूरा सामान लाद लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया और पुरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। सीतापुर चौकी इंचार्ज पर दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगा है।

सोने और चांदी के जेवरात सहित नकदी लूटी Dabangs Entered the Ashram to Capture

भजन आश्रम के ट्रस्ट मैनेजर रामऔतार यादव ने आरोप लगाया कि बड़ा मठ के महंत वरुण अवस्थी ने अपने गुर्गों के साथ घर में घुसकर अवैध असलहों के बल पर पहले उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और आश्रम में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट की। साथ ही घर में तोड़फोड़ करते हुए उनके सामान को ट्रैक्टरों से लाद कर किसी अन्य जगह पर फेंकवा दिया। दबंगों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित लूट लिए। जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों को ही संरक्षण देते हुए उन्हें बाहर भगा दिया है और उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

दोनों पक्षों में गहमागहमी का माहौल Dabangs Entered the Ashram to Capture

पीड़ित परिवार आश्रम के बाहर बैठा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित रामऔतार यादव की मदद के लिए आश्रम के बाहर भीड़ जुटाना शुरू कर दिए हैं। बड़ा अखाड़ा के महंत आरोपी वरुण अवस्थी भी अपने कागजात लेकर अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आश्रम के बाहर भीड़ लगाए हुए हैं। दोनों तरफ से गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

Read More: BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today : आज से भाजपा शुरू करेगी जन विश्वास यात्राएं, नड्डा और योगी करेंगे शुरुआत

Connect With Us: Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago