Categories: मनोरंजन

मशहूर डांसर सपना चौधरी कोर्ट में हुई सरेंडर, मुचलके पर हुई रिहा

इंडिया न्यूज, लखनऊ:Dancer Sapna Choudhary : मशहूर डांसर सपना चौधरी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया था। इसी केस में वह कोर्ट में सरेंडर हो गई। इसके संग ही उन्होंने गिरफ्तारी वारंट निरस्त करने की गुहार लगाई। इस पर एजीजेएम शांतनु त्यागी ने उनकी अर्जी मंजूर करते हुए 20 हजार के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। उनके केस की अगली डेट अब 30 सितंबर है।

इस मामले में दर्ज हुआ था केस

बात 13 अक्टूबर, 2018 की है। लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक सपना समेत अन्य कलाकारों का कार्यक्रम था। जिसके लिए प्रति व्यक्ति तीन सौ रुपए में आनलाइन व आफलाइन टिकट बेचा गया था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों टिकट धारक मौजूद थे। लेकिन रात्रि 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं, तो उन्होंने हगांमा कर दिया। इसके बाद टिकट धारकों का पैसा भी वापस नहीं किया गया। 14 अक्टूबर, 2018 को इस मामले की नामजद एफआइआर एसआइ फिरोज खान ने थाना आशियाना में दर्ज कराई थी।

जारी हो गया था गिरफ्तारी वारंट

22 अगस्त को अदालत ने गैरहाजिर रहने पर अभियुक्ता सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था। उस रोज इस मामले में सपना समेत अन्य अभियुक्तों पर आरोप तय करने के मसले पर सुनवाई थी। लेकिन सपना चौधरी उपस्थित नही हुईं। उनकी तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी भी नही दी गई जबकि अन्य अभियुक्तों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई थी। बीती आठ जून को इस मामले में सपना चौधरी की नियमित जमानत अर्जी सर्शत मंजूर हुई थी।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया गांधी पर छोड़ा फैसला

यह भी पढ़ेंः मोहाली वीडियो कांड में हुआ बड़ा एक्शन, वार्डन को हटाने के बाद छह दिन बंद रहेगा कैम्पस

Connect With Us : Twitter | Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago