होम / यूपी में गंगा और जमुना का जलस्तर बढ़ा, उफान पर नदियों से बाढ़ का खतरा

यूपी में गंगा और जमुना का जलस्तर बढ़ा, उफान पर नदियों से बाढ़ का खतरा

• LAST UPDATED : August 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: danger of floods from rivers on the rise : यूपी में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आस पास के गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। हालात यह है कि पहाड़ों पर बारिश होने और बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना, केन, बेतवा और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट में नदियां उफान पर हैं।

चंबल नदी का बढ़ा जलस्तर

इटावा में कोटा बैराज बांध से 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते चंबल नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। औरैया और फतेहपुर में भी यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। चित्रकूट में यमुना नदी का पानी बढ़ने से कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया है।

गंगा में भी आया उफान

फरुर्खाबाद में गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। कन्नौज में गंगा किनारे गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। कानपुर में बिठूर समेत तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दो नदियों का होता है मिलन

औरैया में सिकरोड़ी व इटावा भरेह सीमा पर चंबल और यमुना दोनों नदियों का मिलन है। मंगलवार को 110 मीटर से कुछ कम पर पानी रहा। चेतावनी बिंदु 112 और खतरे का निशान 113 मीटर है। राजस्थान के कोटा बैराज बैराज से चंबल में छोड़े जाने वाले पानी से यमुना उफान की ओर है।

यह भी पढ़ेंः माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox