होम / Dead Body Found after Killing Girl : युवती की हत्या कर फेंकी लाश, गांव में मचा हड़कंप

Dead Body Found after Killing Girl : युवती की हत्या कर फेंकी लाश, गांव में मचा हड़कंप

• LAST UPDATED : February 8, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

Dead Body Found after Killing Girl : गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। झंगहा इलाके के भगने तटबंध पर प्राथमिक विद्यालय के पास मंगलवार सुबह 22 वर्षीय एक युवती की लाश मिली। हत्या के बाद युवती के शव को चादर में बांधकर फेंका गया था। उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

शव का शिनाख्त नहीं (Dead Body Found after Killing Girl)

बंधे किनारे मंगलवार सुबह 9 बजे गांव के कुछ लोग गए थे। ग्रामीणों ने तटबंध के किनारे चदार में शव पड़ा देखा। पैर चादर के बाहर निकला हुआ था। लोगों ने बरही चौकी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अब युवती की पहचान में जुटी है। पुलिस युवती की फोटो बीट पुलिस अधिकारियों के व्हाटसएप ग्रुप व आसपास के गांवों में दिखा रही है। वहीं उसकी फोटो आसपास के थानों व जिलों में भी भेजा गया है।

(Dead Body Found after Killing Girl)

Also Read : Interesting Fight in Jhansi’s Babina Seat : झांसी की बबीना सीट पर रोचक हुई लड़ाई, ‘यश’ के लिए मशक्कत कर रहे यशपाल भाई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox