होम / गांव में पेड़ से लटका मिला लड़का व लड़की का शव

गांव में पेड़ से लटका मिला लड़का व लड़की का शव

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज, बस्ती (Uttar Pradesh Crime)। सोनहा थाना इलाके के मधुनगर डीह बाग में पेड़ से नाबालिग लड़का व लड़की का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मधुनगर डीह बाग में ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके देखे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

प्रेम प्रसंग में आत्म हत्या संभव

दोनों की पहचान हो गई है, दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का बताया जा रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः नवनिर्वाचित सांसद कार्तिकेय शर्मा इंडिया स्पोर्ट्स फैन अवार्ड-2022 से सम्मानित

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox