होम / Death of the wife, the Husband also hanged Himself : पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दी जान

Death of the wife, the Husband also hanged Himself : पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दी जान

• LAST UPDATED : April 8, 2022

Death of the wife, the Husband also hanged Himself


इंडिया न्यूज, कानपुर : Death of the wife, the Husband also hanged Himself फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र में पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर गुरुवार रात पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद पति गांव किनारे पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही घर में अचानक दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी के मायके जाने पर हुआ था विवाद

थाना क्षेत्र के ग्राम कापिल में मजरे पंथू सिंह का पुरवा में 45 वर्षीय राजेंद्र निषाद की 42 वर्षीय पत्नी सीमा और 13 वर्षीय पुत्र आशीष के साथ बुधवार को अपने मायके घाटमपुर के अंतर्गत कुष्मांडा देवी मंदिर दर्शन को चली गई थी। इसके बाद मायके में रुकी और गुरुवार शाम घर लौटी। भोला ने पत्नी से बगैर बताए मायके और मंदिर जाने की बारे में पूछताछ की।

Death of the wife, the Husband also hanged Himself 

बेटे आशीष ने बताया कि पिता और मां के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पिता ने मां को पीटा। इसके बाद पिता घर से बाहर चले गए। करीब रात नौ बजे मां सीमा ने कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेंद्र कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। फंदे से शव को नीचे उतारा।

Also Read : Dead Body of youth found Hanging in Bijnor : बिजनौर आम के बाग में लटका मिला युवक का शव

बच्चों को छत पर सोने को बोला Death of the wife, the Husband also hanged Himself 

राजेंद्र ने बच्चों को शांत किया और छत पर सोने के लिए कहा। उसके बाद रात को घर से चला गया। गांव के किनारे पीपल के पेड़ पर सुबह ग्रामीणों ने राजेंद्र का शव रस्सी के फंदे से लटकता पाया। पत्नी की मौत के बाद पति के जान देने की खबर पूरे गांव में फैल गई। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों आत्महत्या की है। मृतक के भाई प्यारेलाल की तहरीर पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Also Read : Labour Hanged Himself in Firozabad : फिरोजाबाद में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox