Categories: मनोरंजन

Dengue Cases in UP: डेंगू के अब तक 8 हजार से अधिक केस, सबसे ज्यादा प्रयागराज में प्रकोप, जानिए कब खत्म होगी ये बीमारी

Dengue Cases in UP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। जनवरी से अब तक 8011 केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 1171 रोगी प्रयागराज में सामने आए हैं। वहीं 1058 केस के साथ लखनऊ दूसरे नंबर पर है। डेंगू से अबतक 10 की जान गई है। हालांकि, यूपी सरकार का कहना है कि पिछले साल की तुलना में डेंगू के केस कम हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोधी अभियान चलाने के लिए जिले में नोडल अधिकारी बनाए हैं। इन्हें स्थानीय टीम और अन्य विभागों के साथ मिलकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। यह अधिकारी मरीजों के इलाज का भी इंतजाम करेंगे।

24 घंटे में यहां मिले सबसे ज्यादा केस

शहर                  केस
लखनऊ               63
प्रयागराज             57
अयोध्या               32
कुल                   221

लखनऊ में ये इलाके बने हॉट स्पॉट
पहले बात राजधानी लखनऊ की। यहां इंदिरानगर, गोमतीनगर, महानगर, अलीगंज, फैजुल्लागंज, खदरा, आलमबाग, आशियाना, रुचि खंड डेंगू के हॉटस्पॉट हैं। लखनऊ में तापमान का पारा 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंढ बढ़ने पर ही डेंगू से राहत मिलेगी। मंगलवार को लखनऊ में डेंगू के 41 नए केस सामने आए हैं।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉक्टर शीतल वर्मा ने कहा कि राजधानी में अक्टूबर माह तक बारिश होती रही। इससे नमी बनी हुई है। जगह-जगह मच्छर जमा हैं। मच्छरों के पनपने के लिए यह मौसम बेहद अनुकूल है। ठंढ बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप कम होगा। लोगों को सचेत रहना चाहिए कि कहीं भी पानी का जमाव न होने दें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और हेल्दी फूड खाएं।

प्रमुख शहरों में डेंगू के इतने केस

शहर                            केस
प्रयागराज                      1171
लखनऊ                       1058
बरेली                          207
कानपुर                        559
कौशांबी                       100

प्रयागराज: 37 अस्पतालों में डेंगू वार्ड
प्रयागराज में डेंगू रोगियों का आंकड़ा 1171 के पार चला गया है। सरकार की ओर से अस्पतालों में डेंगू रोगियों के लिए 1166 रिजर्व बेड अभी खाली हैं। सात सरकारी अस्पतालों और 37 प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू वार्ड का बनाया गया है।

कानपुर: 88 एक्टिव पेशेंट
कानपुर में 559 मरीजों की जांच के क्रम में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से कानपुर जिला के रहने वाले 316 डेंगू संक्रमित मरीज हैं। वहीं, 223 दूसरे जिलों के डेंगू संक्रमित हैं। डेंगू के 88 एक्टिव पेशेंट हैं। इसके साथ ही 13 डेंगू मरीजों की दोबारा जांच कराई गई है।

कौशांबी: हर वार्ड मरीजों से भरे
कौशांबी में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि अस्पताल में ज्यादातर बेड और आईसीयू बुखार पीड़ित मरीज से भरे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस उपचुनाव में नहीं खड़ा करेगी प्रत्याशी, बृजलाल खाबरी बोले- निकास चुनाव पर फोकस

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago