Categories: मनोरंजन

Deoria: विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल से जिले की विद्युत व्यवस्था चरमरायी

Deoria: प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी 72 घंटे के हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप होने लगी है। लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनपद दोवरिया में भी हड़ताल पर जाने से बिजली व्यवस्था चरमाराने लगी है। कई गावों में अधेरा छाया है तो वहीं शहरों में भी ब्लैक आउट का खतरा दिखने लगा है।

विद्युत कर्मचारी सयुक्त समिति के तत्वावधान में चल रही हड़ताल

विद्युत कर्मचारी सयुक्त समिति के तत्वावधान में चल रहा बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज तीसरे दिन भी जारी रहा। जिसको लेकर कुछ जगह की विद्युत व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय टुयूबेल कालोनी पर धरना देकर कर्मचारियों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि 3 दिसंबर 2022 को हुए समझौते का पालन नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नही होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

क्या है उपजिलाधिकारी का कहना

इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी बैतालपुर वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि गुरुवार रात 10 बजे से 72 घन्टे का सांकेतिक हड़ताल चल रही है। विद्युत व्यवस्था के ठप होने के सवाल पर उन्होने कहा कि हमे जनता और उपभोक्ता से कोई विरोध नही जिला प्रशासन कमान अपने हाथ में ले चुकी है चलवाना उनका दायित्व है इससे हम लोगो को कुछ लेना देना नही है। वहीं एक कर्मचारी ने बताया कि सलेमपुर में तैनात टेक्नीसियन चंदन को प्रशासन ने बंधक बना कर रखा हुआ है और उनका कहना है कि अगर यहां से निकले तो पैर में गोली मार दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- PPS Transfer: प्रदेश में चली तबादला एक्सप्रेस, 29 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago