Categories: मनोरंजन

Dev Deepwali 2022: काशी में 10 लाख दीपों से जगमगाए घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

Dev Deepwali 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh) । देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी 10 लाख दीपों से जगमग हो उठी। इस दौरान 85 से अधिक घाटों पर जबरदस्त भीड़ रही। दशाश्वमेध घाट पर सबसे पहले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) देशों से रूस के एक और किर्गिस्तान के दो सदस्य देव दीपावली में मेहमान हैं।

50 टन फूलों से सजाया गया काशी विश्वनाथ मंदिर
देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को 50 टन फूलों सजाया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद यह पहली देव दीपावली है। इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के पर्यटन मंत्री राजबीर सिंह हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देव दीपावली पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार की शाम को पंचगंगा घाट पर जैसे ही हजारा दीप प्रज्ज्वलित हुआ, गंगा के किनारे साढ़े सात किलोमीटर का तट भी एक-एक करके जगमग हो उठा।

पर्यटकों ने इस अलौकिक नजारे को देखा तो बस देखते ही रह गए। गंगा की लहरों पर सतरंगी इंद्रधनुष आकाश से उतर आया। कुंड, सरोवर, तालाब और मंदिरों में भी दीप जलाए गए। वाराणसी में घाटों के अलावा मंदिर भी दीपों से रोशन किए गए। चेत सिंह घाट पर लेजर शो हुआ। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के सामने गंगा पार रेती पर भी आतिशबाजी की गई।


पीएम मोदी ने दी देव दीपावली की बधाई
पीएम मोदी ने देव दीपावली की लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत की प्राचीन संस्कृति, अध्यात्म और परंपरा के प्रतीक पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। पवित्र स्नान और दीपदान से जुड़ा यह अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में रवि किशन की मूवी महादेव का गोरखपुर की शूटिंग शुरू, 5 भाषाओं में होगी डब

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago