गुरु को वापस लाने के लिए शिष्या साध्वी ने ली समाधि, ECG रिपोर्ट में हलचल! डॉक्टर्स ने किया खुलासा

India News (इंडिया न्यूज़), Sadhvi Ashutoshamvari : लखनऊ के आनंद आश्रम में साध्वी गुरु मां आशुतोषअंबारी ने अपने गुरु आशुतोष महाराज को जगाने के लिए 28 जनवरी 2024 को ले ली थी। जिससे पूरे देश में सनसनी फैल गई। बता दें कि गुरु मां आशुतोषअंबारी के मुताबिक 10 साल पहले उनके गुरु आशुतोष महाराज ने समाधि ली थी।

समाधि लेने से पहले गुरु मां आशुतोषअंबारी (Sadhvi Ashutoshamvari) ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें वह कहती हैं कि वह इसलिए समाधि में जा रही हैं, ताकि उनके गुरु आशुतोष महाराज अपने शरीर में वापस आ जाएं। वहीं, आशुतोष महाराज के पार्थिव शरीर को उनके शिष्यों ने सुरक्षित रख लिया थी। उन्हें भरोसा है कि उनके गुरु उनके शरीर में लौट आएंगे।

ECG रिपोर्ट में हलचल!

सात दिन बाद साध्वी के शरीर का ECG टेस्ट लिए मेडिकल टीम उनके आश्रम पहुंची थी। इस दौरान साध्‍वी की सांसें नहीं चल रही थीं। दिल की धड़कन भी नहीं चल रही थी। खबर थी कि मेडिकल टीम द्वारा किए गए ईसीजी टेस्ट में साध्वी के शरीर में एक्टिविटी देखी गई। अब सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर दिल की धड़कन बंद थी। ईसीजी रिपोर्ट में एक स्टेट लाइन थी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि साध्वी के शरीर की जांच के लिए डॉक्टर के साथ एक टेक्नीशियन भी सीएचसी से गया था। जब शव की ईसीजी जांच की जा रही थी तो वहां कई लोग मौजूद थे। वहां मौजूद लोग कहने लगे कि शरीर में हरकत दिख रही है। वहां मौजूद डॉक्टर ने बताया कि दबाव पड़ने के कारण शरीर में हरकत हो रही थी। हालाँकि, ईसीजी रिपोर्ट स्टेट लाइन थी। डॉ. जेपी सिंह के मुताबिक यह बात आश्रम के लोगों को भी बता दी गई है।

ALSO READ:-

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago