होम / Dispute in Varmala in Firozabad : बरात में विवाद के बाद बिन दुल्हन लौटी बरात

Dispute in Varmala in Firozabad : बरात में विवाद के बाद बिन दुल्हन लौटी बरात

• LAST UPDATED : March 5, 2022

Dispute in Varmala in Firozabad

Dispute in Varmala in Firozabad

इंडिया न्यूज, फिरोजाबाद : Dispute in Varmala in Firozabad फिरोजाबाद (Firozabad) के खैरगढ़ में वरमाला के बाद लड़की के मामा और बरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद होने पर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। रात में हंगामा भी हुआ। सुबह तक पंचायत चली, लेकिन लड़की पक्ष ने बेटी की शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इससे बरात बिन दुल्हन के लौट गई।

सुबह तक चली पंचायत, नहीं बनी बात

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच सुबह तक पंचायत चली लेकिन बात नहीं बन सकी।

Also Read : Troubled by Police Harassment in Shamli : सीओ दफ्तर परिसर में दो महिलाओं समेत युवती ने जान देने की कोशिश

दूल्हे को बंधक बनाने की दी सूचना

लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष पर दूल्हे को बंधक बनाने की जानकारी खैरगढ़ थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

किसी भी पक्ष ने नहीं दी तहरीर

थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज का कहना है कि नगला नत्थे में आगरा के खंदौली से बरात आई थी। लड़का पक्ष ने दूल्हे को बंधक बनाने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बरात बिन दुल्हन के वापस चली गई है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई।

Also Read : Couple Murdered in Moradabad : मुरादाबाद में दंपति की मारपीट कर हत्या

Also Read : Road Accident on Varanasi-Shaktinagar Highway : सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox