होम / Diwali 2022: दिवाली पर 2000 साल में पहली बार दुर्लभ संयोग, जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2022: दिवाली पर 2000 साल में पहली बार दुर्लभ संयोग, जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

• LAST UPDATED : October 21, 2022

Diwali 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन कार्तिक अमावस्या शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। शाम को पूजा के समय चित्र नक्षत्र और पांच राजयोग बनेंगे। इनके साथ बुध, गुरु, शुक्र, शनि का दुर्लभ संयोग बन रहा है। सितारों की ऐसी स्थिति पिछले 2000 सालों में अब तक नहीं बनी है। इस तरह से यह पर्व सुख समृद्धि देने वाला है।

दिवाली के दिन धन की देवी महालक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, बुद्धि के देवता भगवान गणेश का पूजन विशेष तौर पर किया जाता है। इस दिन माता सरस्वती और महाकाली का भी पूजन विशेष रूप से किया जाता है। आइए जानें कि इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त तथा महत्व क्या है?

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली के दिन मुख्य रूप से गणपति और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से माता लक्ष्मी घर में पूरे साल निवास करती हैं और जीवनभर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

इस साल पंचाग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 अक्टूबर, सोमवार के दिन पड़ेगी। इसलिए इसी दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।

निशिता काल –24 अक्टूबर, रात्रि 23:39 से 12:31 तक
सिंह लग्न – 24 अक्टूबर रात्रि 12 :39 से 02:56 तक

लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

अमावस्या तिथि आरंभ – 24 अक्टूबर को 06:03 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – 24 अक्टूबर 2022 को 02:44 बजे
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 6:54:52 से रात्रि 08:16:07 तक
अवधि :1 घंटे 21 मिनट

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातःकाल मुहूर्त, 24 अक्टूबर, प्रातः 06:34:53 से 07:57:17 तक
प्रातःकाल मुहूर्त (चल, लाभ, अमृत):10:42:06 से 14:49:20 तक
सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल): शाम 04 :11:45 से 20:49:31 तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): 24:04:53 से 25:42:34 तक

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव बोले- यूपी में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

Diwali 2022
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox