Categories: मनोरंजन

Diwali 2022: नवाबों के शहर लखनऊ में ऐसे मनाई जाती है दिवाली, आज भी जिंदा हैं रवायत

Diwali 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । अवध की दीपावली का भी अपना अलग अन्दाज़ है। नवाबीने अवध के दौर से ही यहां दीपावली साम्प्रायिक सौहार्द का आइना रही है। लखनऊ में पुराने शहर के बाशिंदे आज भी उस रवायत को क़ायम रखे हैं।

हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं दिवाली

अवध के त्योहार गंगा जमनी तहज़ीब के लिये मशहूर हैं। और दीपावली पर भी इसका असर उसी तरह नज़र आता है जैसे ईद और होली पर। नवाबों के शहर में पुराने दौर से ही दीपावली को हिन्दू और मुस्लिम दोनों मिलकर मनाते आये हैं। हालांकि ज़िन्दगी की तेज़ रफ़्तार ने उस पर कुछ असर ज़रुर डाला है। लेकिन फिर भी पुराने लोगों की तर्ज पर नई पीढ़ी आज भी इस रवायत को क़ायम रखे हैं।

सुनिए अंकित पांडे क्या कहते हैं?

 

पुराने दौर में शहर की बाज़ारों को सजाया जाता था। क्या हिन्दू और क्या मुसलमान हर छत पर घी के चराग़ जलते थे। जो बुराई पर अच्छाई की जीत का ऐलान करते नज़र आते थे। लेकिन वक़्त और हालात ने उस परंपरा को बदला है। चराग़ों की जगह पहले मोमबत्तियों ने और फिर बिजली की झालरों ने ले ली। मुस्लिम धर्मगुरुओं के परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले शमील शम्सी के ज़ेहन में आज भी वो यादें ताज़ा हैं।

अब शमील शम्सी की बात सुनिए

 

दौर भले ही नया हो लेकिन पुराने लखनऊ की दीपावली में तहज़ीब का अक्स आज भी नज़र आता है। आज भी यहां दीपावली पर ठीक उसी तरह गंगा जमनी तहज़ीब दिख जाती है जैसी कभी अवध के दौर में होती थी।

यह भी पढ़ें: मोबाइल से खुला निर्भया जैसी झूठी कहानी का राज, प्रॉपर्टी विवाद आया सामने

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago