होम / Diwali2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, बन रहा त्रिपुष्कर योग

Diwali2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, बन रहा त्रिपुष्कर योग

• LAST UPDATED : October 22, 2022

Diwali2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । आज धनतेरस का पर्व है। मान्यता के अनुसार आज किसी धातु की खरीदारी की जाती है। काशी के विद्वानों का कहना है कि यदि राशि के अनुसार खरीदारी की जाए तो सुख समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस पर बन रहे खस योग और मुहूर्त के बारें में-

राशि के अनुसार क्या करें खरीदारी

मेष : इस राशि वाले जातकों को सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना भी शुभ रहेगा।

वृषभ : धनतेरस के मौके पर इस राशि के जातक चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन : इस राशि के जातक यदि लाभ पाना चाहते हैं तो सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी करें।

कर्क : इस राशि के जातक धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह : सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के जातक के लिए सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रहेगी।

कन्या : इस धनतेरस पर शुभता पाने के लिए इस राशि के जातक इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी लाभ होगा।

तुला : इस राशि के जातक को चांदी के आभूषण अथवा कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक : इस राशि के जातक को प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी की खरीदारी भी फलदायी रह सकती है।

धनु : इस राशि के जातक को सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस की तिथि आपके लिए शुभ रहेगी।

मकर : इस राशि के जातक को चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए।

कुंभ : इस राशि के जातक चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कमा सकते हैं।

मीन : इस राशि के जातक सोने अथवा चांदी के आभूषण इस धनतेरस पर खरीदने चाहिए।

धनतेरस पर बन रहा खास योग

इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होने के साथ तीन गुना फल प्राप्त होने की मान्यता है। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग दोपहर 1:50 बजे से शाम 6:02 बजे तक रहेगा।

खरीदारी का सबसे बढ़िया मुहूर्त

खरीदारी करने के लिए शाम 4:33 बजे से लेकर 5:06 बजे तक का समय बेहतर रहेगा। इसमें मीन लग्न है और मीन का स्वामी गुरु स्वराशि हैं, जिसके कारण से जीवन में उन्नति होगी। धनतेरस के दिन झाड़ू, पीतल के बर्तन, गोमती चक्र और धनिया खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें: श्रीराम राज्याभिषेक थीम पर संवर रही अयोध्या, 17 लाख दिये जलाकर फिर बनेगा रिकॉर्ड

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

Diwali2022
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox