होम / Yamuna Expressway: डबल डेकर बस हादसा, दो की मौत 12 यात्री घायल

Yamuna Expressway: डबल डेकर बस हादसा, दो की मौत 12 यात्री घायल

• LAST UPDATED : November 6, 2022

Yamuna expressway

इंडिया न्यूज यूपी/यूके,नोएडा: नोएडा से डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे से ग्वालियर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री मौजूद थे। रविवार सुबह करीब चार बजे खंदौली टोल प्लाजा के पास सरिया से लदे ट्रॉला और बस की टक्कर हुई।
आगरा में खंदौली टोल प्लाजा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक भयंकर हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की तरफ आ रही डबल डेकर बस आगे चल रहे सरिया से लदे ट्रॉला से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस का बुरा हाल हो गया। सरिया बस में घुस गई। घटनास्थल हड़कंप मच गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बस में फसें यात्रियों का बुरा हाल

आनन फानन में टोल प्लाजा से सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टोलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने घायल यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। यात्री बस में फंसे हुए थे। घायलों को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, चालक ने भी अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े : http://UP Kartik Mela: योगी सरकार की बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी 1584 बसें

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox