Categories: मनोरंजन

Double Murder In Etah: प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पिता को दी खौफनाक मौत, महिला नाजुक

Double Murder In Etah

इंडिया न्यूज, एटा (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गुरुवार की रात पिता-पुत्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मां पर भी जानलेवा हमला हुआ। वह जिंदगी-मौत से जूझ रही है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हत्याकांड में एक आरोपी का नाम सामने आया है।

पुलिस के अनुसार डबल मर्डर के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है। फिलहाल हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत के सहारे घर में घुसे हत्यारोपी

यह पूरा मामला एटा में जसरथपुर गांव का है। गांव के रहने वाला एक शख्स पत्नी और 17 साल की बेटी के साथ घर के आंगन में सो रहा था। बहू घर के कमरे में सो रही थी। रात साढ़े 10 बजे के आसपास छत के रास्ते हत्यारोपी घर में घुस आए। हत्यारोपियों ने बेलचा से दंपती और उनकी बेटी पर हमला कर लिया। तीनों के सिर पर हमला किया गया। चीख पुकार सुनकर बहू कमरे से बाहर निकली और शोर मचाना शुरू किया। इस पर आरोपी भाग निकले।

तीनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को गंभीर हालत में आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। मृतक बेटी कक्षा 10 की छात्रा थी। वह गांव के एक स्कूल में पढ़ती थी। संभव है कि उसका प्रेम प्रसंग हो।

मृतका हाईस्कूल की छात्रा थी

परिवार वालों ने गांव के रहने वाले पुनीत कुमार को नामजद किया है। आरोप है कि लड़की माता-पिता को बचाने आई थी। आरोपित ने उसे भी मार डाला। गांव में पुलिस तैनात है। हत्या की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, ASP क्राइम विनोद पांडेय और अलीगंज सीओ विक्रांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे हैं।

एडिशनल एसपी और सीओ मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। DIG रेंज अलीगढ़ दीपक कुमार अलीगढ़ से एटा रवाना हो गए हैं। वे वारदात स्थल का निरीक्षण करेंगे। पोस्टमार्टम हाउस भी जाएंगे। एसएसपी एटा उदयशंकर सिंह ने कहा कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंHow to Use Different Hairstyles: चेहरे के अनुसार हेयरस्टाइल रखना कितना है जरूरी?

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago