Categories: मनोरंजन

Double Murder: नाबालिग लड़कों को इंस्टाग्राम पर कमेंट करना पड़ा भारी, लड़की ने करवाई हत्या, जानें पूरा मामला

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, गाजियाबाद: इंस्टाग्राम से जुड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की इंस्टाग्राम में किए गए कमेंट को लेकर इस कदर नाराज हो गई कि उसने दो दोस्तों की हत्या करा दी। उसने दोनों को फोन करके चैलेंज किया कि हिम्मत है तो गली में आकर बता। वे पहुंचे तो लड़की के भाई और दो दोस्तों ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। सभी आरोपी नाबालिग हैं।

मारे गए लड़कों की पहचान गाजियाबाद के निखिल (28) और दिल्ली के साहिल पांडे (18) के रूप में हुई है। डीसीपी देवेश महला ने बताया कि लड़की, उसके भाई और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले हुई हाथापाई फिर उतारा मौत के घाट
निखिल और साहिल मौके पर पहुंचे तो पहले लड़की के भाई और उसके दोस्तों से उनकी हाथापाई हुई। फिर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। साहिल ने अपने कुछ दोस्तों दूर खड़ा कर दिया था। जैसे ही उन्होंने चाकू लगते देखा तो वे घटनास्थल की तरफ दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुके थे। निखिल और साहिल को उनके दोस्त अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

पहले हुआ करते थे अच्छे दोस्त
बता दें कि निखिल दिल्ली की आजादपुर मंडी में लोडिंग ऑटो चलाता था। साहिल भी इसी मंडी में काम करता था। दोनों इंस्टाग्राम यूजर थे और फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी थी। साहिल के घर से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर ही 16 साल की लड़की रहती है। वो भी इंस्टाग्राम यूजर है। इस लड़की को रील्स बनाने का शौक है। साहिल और ये लड़की कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बाद में किसी बात पर दोनों में दुश्मनी हो गई। इसके बाद इन दोनों के बीच इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ शुरू हो गई। इसी बीच साहिल और निखिल ने लड़की की रील्स पर कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स कर दिए थे। ये विवाद करीब दो महीने से शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें- क्यों हो रही काशी के कमिश्नर ए सतीश गणेश की तारीफ?

Mulayam Singh Yadav Health Update: स्वास्थ्य में दर्ज की गई गिरावट, जुमे की नवाज में मांगी गई खास तरह की दुआ

Connect Us Facebook | Twitter

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago