होम / Dowry Took the Life of Woman: दहेज के लालच में ससुरालियों ने ली महिला की जान

Dowry Took the Life of Woman: दहेज के लालच में ससुरालियों ने ली महिला की जान

• LAST UPDATED : December 9, 2021

इंडिया न्यूज़, मेरठ:
Dowry Took the Life of Woman: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हरियाणा के पलवल की 30 साल की बेटी मनीषा दहेज की भेट चढ़ गई। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में बुधवार रात ससुरालियों ने महिला को पीटकर मार डाला और उसके बाद पति ने अपने साले सन्नी फोगाट को कॉल करके कहा कि मनीषा की मौत हो गई है। उसके शव को आकर ले जाना। जिसके बाद हरियाणा से मायके पक्ष के लोग मेरठ पहुंचे और पति, सास व ससुर के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी। महिला के भाई ने पुलिस को बताया है कि एक दिन पहले भी ससुरालियों दहेज में 5 लाख रुपए के लिए मनीषा को कमरे में बंद कर मारा था।

Dowry Took the Life of Woman

2013 में हुई थी शादी Dowry Took the Life of Woman

हरियाणा के सैनिक कालोनी पलवल निवासी मनीषा (30 साल) पुत्री स्व. सूरज सिंह फोगाट की शादी वर्ष 2013 में मेरठ के रोहटा रोड स्थित गोल्ड कोस्ट कालोनी निवासी रवि चौधरी से हुई थी। रवि प्राइवेट जॉब करता है। महिला के भाई सन्नी ने कहा है कि शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए थे।

उसके बाद भी मनीषा का पति, सास, ससुर व देवर दहेज की मांग करते थे। शादी के 2 साल बाद 5 लाख रुपए दहेज दिया था, लेकिन ससुरालिए नहीं माने। मंगलवार रात 9 बजे महिला के मायके पक्ष को बताया की महिला की मौत हो गई। सुचना के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला का शव बेड पर पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

8 साल में दिए 12 लाख रूपए Dowry Took the Life of Woman

महिला के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि मनीषा की शादी के बाद हम आठ साल में पांच बार दहेज में 12 लाख रुपए दे चुके हैं। मनीषा का बेटे रिहान के जन्मदिन पर भी दहेज मांगा जाता था। शादी के 2 साल बाद 5 लाख और उसके बाद 2 -2 लाख रुपए दो बार दिए हैं। पांच महीने पहले ही 75 हजार रुपए दिए हैं। उसके बाद भी पति व अन्य ससुरालिये दहेज के लिए बंधक बनाकर मारपीट करते थे।

भाई ने दी थाने में तहरीर Dowry Took the Life of Woman

महिला के भाई सन्नी ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया हैं कि मेरी बहन ने मंगलवार को कॉल करके बताया था की सास गुड्डी ने मेरे बाल पकड़े, पति रवि व देवर सन्नी व देवर बॉबी ने कमरे में बंद करके पीटा और इस बीच ससुर रामकुमार ने गला दबाया। मैं बचाओ बचाओ चीखती रही, लेकिन उसके बाद भी पति व देवर नहीं माने। सास ने कहा की इसे खत्म कर दो। यह बातें महिला के भाई सन्नी ने थाने में लिखित में पुलिस को दी हैं।

Read More: Driver Dies in Truck-Container Collision : ट्रक-कंटेनर भिड़ंत में चालक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox