Categories: मनोरंजन

Drunk Groom Got Dizzy : दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

इंडिया न्यूज, आगरा:

Drunk Groom Got Dizzy अपनी ही शादी में खुशी का जाम पीना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। दो पैग लगाकर बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। मगर, फेरों से पहले उसकी हालत बिगड़ गई। दूल्हे को चक्कर आने पर शादी समारोह में उसे दौरे पड़ने का हल्ला मच गया। जिससे घरातियों में अफरातफरी मच गई। (Drunk Groom Got Dizzy)

इस बीच दुल्हन को इसका पता चला तो उसने शादी से इंकार करते हुए फेरे लेने से मना कर दिया।आक्रोशित दुल्हन पक्ष ने लड़के वालों को मैरिज होम में रोक लिया। आधी रात तक पंचायत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बरात को दुल्हन लिए बिना ही लौटना पड़ा।

दुल्हन पक्ष का कहना दूल्हे को पड़ते हैं दौरे Drunk Groom Got Dizzy

ताजगंज पुलिस को रविवार की रात करीब पौने एक बजे फतेहाबाद मार्ग स्थित एक मैरिज होम में बरातियों को बंधक बनाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और निकला। दूल्हा शाहगंज और दुल्हन पक्ष ताजगंज इलाके का रहने वाला था।

दुल्हन पक्ष का कहना था कि फेरों से पहले दूल्हे को चक्कर आ गए थे। उसकी हालत बिगड़ गई और वह गिर गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं।

दुल्हा पीता नहीं है, खुशी में पी गया आ गया चक्कर Drunk Groom Got Dizzy

वहीं, दूल्हा पक्ष का कहना था कि उसे दौरे नहीं पड़ते हैं। उसका खुद का कारोबार है। छानबीन के दौरान सामने आया कि दूल्हे को उसके दोस्तों ने शादी की खुशी में दो पैग पिला दिए थे। दूल्हा शराब नहीं पीता था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दुल्हन पक्ष ने बरातियों को रोक लिया। दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए 25 लाख रुपये की मांग की। जबकि दूल्हा पक्ष 12 लाख रुपये देने को तैयार था। रात दो बजे तक दोनों पक्ष की पंचायत चली।

मगर, कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरातियों को जाने दिया गया। इंस्पेक्टर ताजगंज ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शादी से इंकार के बाद दोनों पक्ष ने राजीनामा करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

Also read: MLA Aditi Singh Sister Marriage: अखिलेश दास के बेटे के संग लिए फेरे

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago