Categories: मनोरंजन

Effect of inflation on Green Vegetables : आगरा में नींबू 250 रुपये किलो, खीरा-ककड़ी के चढ़े दाम

Effect of inflation on Green Vegetables


इंडिया न्यूज, आगरा : Effect of inflation on Green Vegetables आगरा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप पड़ रही है। इधर गर्मी से बचने के जतन महंगे हो गए हैं। आगरा में ककड़ी, खीरा और पुदीना के तेवर कड़े हैं तो नींबू तो ढाई सौ से तीन सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे दानेदार शिकंजी के दाम दोगुने तक बढ़ गए हैं।

सिकंदरा मंडी के आढ़त व्यवसायी मनीष शर्मा ने बताया कि बाहर से आने के कारण हरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। ककड़ी के भाव जरूर कम हुए हैं। दस दिन पहले 80 रुपये किलो में बिक रही ककड़ी अब 60 रुपये किलो में मिल रही है।

सब्जी पहले  अब

नींबू     150      250
खीरा     40       60
पुदीना   60       80
प्याज   60       40
ककड़ी  80       60
तोरई   60       80
टिंडे    80      100
भिंडी   70       80
करेला  50       60
टमाटर 40       60
ग्वार फली 40   60
लहसुन  60      80
गाजर   40      60
हरी मिर्च 60    80
मटर     50    60
शिमला मिर्च 60  65
काशीफल  20    30
लौकी       25    40
(दाम रुपये प्रति किलो में हैं)

शिकंजी, नारियल की ठंडक महंगी

नींबू के भाव बढ़ने से गर्मी से राहत देने वाली शिकंजी महंगी कर दी गई है। एमजी रोड पर दानेदार शिकंजी के नाम से ठेलों पर एक गिलास पर 5-10 रुपये तक बढ़ गए हैं। नारियल की ठंडक भी महंगाई छाई है। नींबू पर महंगाई ने गन्ने के रस के दाम भी बढ़ा दिए हैं। जहां दाम नहीं बढ़े, वहां 10 और 20 रुपये में मिलने वाला गन्ने के गिलास का आकार छोटा हो गया है।

गन्ने का रस हुआ महंगा

अच्छी क्वालिटी का गन्ने का रस 20 से 25 रुपये का गिलास मिल रहा है। जो पहले 15 से 20 रुपये में मिलता था। 40 रुपये का हरा नारियल विगत दस दिनों में 60-70 रुपये तक पर पहुंच गया है। थोक फल विक्रेता दीपक ने बताया कि बाहर से आने वाले फलों के दाम बढ़ गए हैं।

इनको पीने के फायदें Effect of inflation on Green Vegetables

शिकंजी– विटामिन सी के साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्निशियम का अच्छा स्रोत।
गन्ने का रस– हीट स्ट्रोक से बचने का अच्छा उपाय। पौटेशियम, कैल्शियम का अच्छा स्रोत।
नारियल पानी– नो कैलोरी ड्रिंक, गर्मी से राहत के सबसे अच्छा उपाय, मिनरल्स से भरपूर।

Also Read : Chilli prices rise :  मिर्च के दाम में उछाल, नीबू के बाद हरी मिर्च का भाव 100 से 180 रुपये तक पहुंचा

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago