Categories: मनोरंजन

चिंगारी से आठ मकानों में लगी आग, दहेज का सामान जलकर राख, कैसे पीले होंगे हाथ

इंडिया न्यूज, Mahoba Fire News : महोबा के खरेला थाना क्षेत्र में चिंगारी से भड़की आग से एक-एक करके आठ मकानों को चपेट में ले लिया। इसमें सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से एक परिवार में रखा दहेज का सारा सामान जलकर राख हो गया। अब उसके हाथ कैसे पीले होंगे।

तेज हवाएं चलने से भड़की आग

बस्ती में दोपहर दो बजे रामकिशन अहिरवार के मकान से उठी चिंगारी से भीषण रूप ले लिया। आग की लपटों ने पूरी बस्ती को चपेट में लिया। तेज हवाएं चलने से एक के बाद एक मकान आग की चपेट में आते गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अग्निशमन दस्ते को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सारी गृहस्थी जलकर राख

रामकिशन का कच्चा मकान व गृहस्थी जल गई। भवानीदीन अहिरवार की ट्राली, कृषि उपकरण, गृहस्थी का सामान समेत तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। सुंदरलाल के मकान में रखा पांच क्विंटल गेहूं व भतीजी की शादी के लिए दान-दहेज का सामान समेत चार लाख का माल जल गया।

झल्लू अहिरवार का कच्चा मकान, कृषि उपकरण, दयाराम अहिरवार के मकान में एक लाख कीमत का सामान बर्बाद हुआ है। खेमचंद्र, धनीराम व मुकेश अहिरवार के यहां भी हजारों की क्षति हुई है। तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने लेखपाल के साथ घटनास्थल पहुंच जांच की।

यह भी पढ़ेंः बच्ची ने होमवर्क नहीं किया तो मां ने हाथ-पैर बांध भीषण गर्मी में छत पर छोड़ा, तड़पती रही मासूम

21 जून को आनी है बरात

आग से सुंदरलाल के मकान में रखा दान-दहेज का सामान जल गया। 21 जून को सुंदरलाल की भतीजी रेखा की शादी है। आग लगने से दहेज व गृहस्थी जल जाने से परिजन परेशान हैं। हालांकि प्रशासन ने नुकसान का आंकलन कर आर्थिक मदद देने की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः आगरा में शराबी दमाद ने सास पर कैंची से बोला हमला, भर्ती

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago