Categories: मनोरंजन

कानून-व्यवस्था मजबूत होने से यूपी में रोजगार के अवसर बढ़ेः योगी

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार है, तो किसानों का सम्मान भी है। विकास के लिए आधारभूत संरचना की परियोजनाएं हैं, तो गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं हैं। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सौ दिन पूरे हुए हैं। इस दौरान सरकार ने कई वादों पर अमल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया।

अब प्रदेश में दंगे नहीं होते

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीयत साफ हो तो विधाता भी सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हैं। नया उत्तर प्रदेश सबके सामने है। यह वही प्रदेश है, जहां 2017 से पहले आए दिन दंगे होते थे। अब दंगे नहीं होते हैं। वास्तव में कानून का सम्मान ही हमें संविधान के प्रति आग्रही बनाता है। जब संविधान का सम्मान होता है, तो वह संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का प्रतीक बनता है। सीएम ने कहा कि जहां पहले छोटी बातों पर दंगे होते थे, वहां अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती। कुर्बानी को लेकर दंगे नहीं होते। धार्मिक स्थलों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर उतार दिए गए।

यह भी पढ़ेंः तड़के श्रीलंका छोड़कर भागे राष्ट्रपति राजपक्षे, पत्नी व अंगरक्षकों संग पहुंचे मालदीव

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago