Categories: मनोरंजन

Etah News : मां की उम्र की चाची से भतीजे का हुआ प्यार, दिल दहला देगी ये कहानी

Etah News

इंडिया न्यूज, एटा (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक को अपनी चाची से एकतरफा प्यार हो गया। जब यह बात उसके चाचा को पता चली तो उन्होंने युवक की हत्या कर दी। उसका पहले तकिए से मुंह दबाया। मन नहीं भरा तो करंट लगाया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला और उसका देवर फरार है।

6 दिन पहले मिला था युवक का शव

अलीगंज के मोहल्ला रामप्रसाद निवासी हिमांशु (23) का शव 15 अक्तूबर की सुबह राजा का रामपुर क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि हिमांशु के रिश्ते के दो चाचा और चाची हैं। पुलिस के अनुसार चाची से प्यार होने की उन्हें जानकारी हो गई थी, जिसके बाद उसकी हत्या करने की योजना बनाई गई।

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने परिवार के ही रिश्ते के दो चाचा सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी को बुधवार की शाम कायमगंज रोड तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने घटना को कबूल किया। बताया मृतक का आरोपी के घर आना-जाना था, उसकी पत्नी से हंसी-मजाक करता था और मन ही मन पसंद करने लगा था। उसको साथ रखने के लिए दबाव डालने लगा।

फोन कर युवक को बुलाया

मामले की जानकारी महिला के देवर को और बाद में उसके पति को भी हो गई। योजना के तहत 14 अक्तूबर की रात को महिला से फोन कराकर हिमांशु को बुलवाया गया। महिला सहित उसके देवर व पति ने उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह तकिए से दबाया। बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद अल्टो कार में शव रखकर वह राजा के रामपुर थाना क्षेत्र में फेंक आए। बताया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि महिला सहित उसका देवर फरार है।

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago