Categories: मनोरंजन

अयोध्या में चलाए जा रहे थे पांच सौ के नकली नोट, पांच आरोपी गिरफ्तार

इंडिया न्यूज, अयोध्या: Fake Currency : नकली नोट चलाने के एक बड़े मामले का खुलासा अयोध्या में हुआ। पुलिस ने पांच सौ के नकली नोट चलाने के प्रयास में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि यह नकली नोट वेस्ट बंगाल से लाते थे और अयोध्या और आस पास के इलाकों में खपाते थे। यह सभी नोट देखने में पांच सौ रुपये के वास्तविक नोटों की भांति ही हैं।

एसपी सिटी ने दी जानकारी

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने गुरुवार को मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में रौनाही के बभनियावां के सत्येंद्र सिंह, खिरौनी के सचिन सिंह, पूराकलंदर के दौलतपुर के कसान सहित सुल्तानपुर के कुड़वार अजुही के मोहम्मद स्वाले उर्फ नन्हें खां तथा लईक अहमद शामिल हैं, जिनके पास से 29 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

एनआईए भी कर सकती है जांच

इन नोटों के बांग्लादेश से भारत में पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसके पीछे भारत विरोधी तत्वों का हाथ है। इस मामले में एटीएस के बाद एनआईए का भी सहयोग लिया जाएगा।

चार से पांच लाख नकली नोट खपा चुके हैं

गिरफ्तार हुए लईक और नन्हें खां नकली नोट के तस्कर हैं। सत्येंद्र, सचिन और कसान की मदद से यह लोग नकली नोट चलाने का कार्य करते थे। इनके अनुसार उन्होंने अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में पांच-पांच सौ के नोट वाले चार से पांच लाख रुपये खपा दिए हैं। यहां पर रामनगरी में आकर यह एक बैंक में इसे जमा करने का भी प्रयास कर रहे थे, लेकिन बैंक कर्मियों की सतर्कता से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई तथा कुछ और नाम भी प्रकाश में आए हैं।

40 हजार के एक लाख नोट मिलते थे

लईक और नन्हें पश्चिम बंगाल से 40 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट प्राप्त करते थे। यहां लाकर वह 50 से 70 हजार रुपये में इसे चलाने के लिए अपने गिरोह के सदस्यों को प्रदान करते थे।

यह पढ़ेंः ई-बसों के बेड़े को योगी ने दिखाई हरी झंडी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago