Categories: मनोरंजन

खेती में नुकसान होने पर किसान ने की आत्महत्या, बहन की शादी के लिए लिया था कर्ज Farmer Hanged himself in Jhansi

इंडिया न्यूज, झांसी : Farmer Hanged himself in Jhansi झांसी में खेती में नुकसान होने पर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साल पहले ही उसने बहन की शादी के लिए कर्ज लिया था, उम्मीद थी कि फसल होने पर वह कर्ज चुका देगा। लेकिन बारिश होने के कारण फसल भी खराब हो गई थी। इससे परेशान होकर किसान ने खौफनाक कदम उठाया है।

मां ने इकलौते बेटे को फंदे पर लटका देखा Farmer Hanged himself in Jhansi

चिरगांव थाना क्षेत्र के जरयाई गांव निवासी जगमोहन दोहरे (36) पुत्र दीनदयाल खेतीबाड़ी करता था। चाचा उपेंद्र ने बताया कि जगमोहन ने पिछले साल अपनी बहन की शादी की थी, तब कर्ज लिया था। इसके बाद उसे उम्मीद थी कि फसल होने पर वह कर्ज चुका देता लेकिन बारिश के कारण फसल खराब हो गई। अब कटाई हुई तो कम अनाज निकला।

Also Read : लग्जरी कार में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगाने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार IPL Betting Gangster caught by Agra Police

घर पर था अकेला

माता-पिता व पत्नी खेत पर गए थे। शाम को मां आई तो बेटे ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसी के घर से अपने घर में घुसी तो जगमोहन कमरे में फंदे पर लटका था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जगमोहन को अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज लेकर आए तो डॉक्टर ने जगमोहन को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे Farmer Hanged himself in Jhansi

जगमोहन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। जगमोहन की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां गुड्डी और पत्नी मीनू बेहोश हो गई। जगमोहन के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। 11 साल की बेटी मांडवी और 9 साल का बेटा आदित्य पढ़ते हैं।

Also Read : पेंटिंग से कमाए 26 लाख, उसी ने अनन्या को दिलाया इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स आॅफ एक्सीलेंट अवार्ड Agra’s Ananya got international recognition

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago