होम / फतेहपुर में दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव

फतेहपुर में दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव

• LAST UPDATED : June 18, 2022

इंडिया न्यूज, Fatehpur News : फतेहपुर में दो दिन से लापता युवक का शनिवार को अपने ही खेत स्थित कुएं से शव मिला। परिजन लगातार युवक की खोजबीन में लगे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चोखा व बाटी बनाने की कहकर था घर से निकला

बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी राजू दुबे ने बताया कि दो दिन पहले बड़ा पुत्र परीक्षित उर्फ आशू (28) घर से खेत में खाना बनाने के लिए बर्तन और चावल लेकर गया था। उसने खेत में चोखा बाटी बनाने की बात कही थी। शाम को घर खाना नहीं आने पर वह लोग खेत पहुंचे, तो देखा कि वहां कोई नहीं था। बेटे की लगातार खोजबीन में जुटे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

छोटे भाई ने कुएं में देखा शव

शनिवार सुबह छोटा बेटा आयुष खेत की तरफ आया, तो उसने देखा कि सपाट कुएं में परीक्षित का शव उतराता देखा। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तीन साल से लड़का खेत में ही रहता था। खाना खाने के लिए घर आता-जाता था। दूसरे दिन रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला सका।

यह भी पढ़ेंः झांसी में बदमाशों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या

खेत में शराब की खाली शीशी

घटना से मां शैल कुमारी, भाई प्रदुम, आयुष, सक्षम, बहन प्रियंका और कोमल का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को मौके पर खाली शराब की शीशी, खाने पीने के बर्तन, मृतक के कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव के चेहरे और मत्थे पर कटे का निशान है। घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः एटा में दबंगों ने दूल्हे समेत बरात को बनाया बंधक, ससुराल विदा नहीं हो सकी दुल्हन

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox