होम / इटावा में महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग लिए सात फेरे 

इटावा में महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग लिए सात फेरे 

• LAST UPDATED : June 9, 2022

इंडिया न्यूज, Etawah Special wedding : इटावा में महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह ने सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ शादी रचाई। अलीगढ़ के एक गेस्ट हाउस में इनकी शादी हुई। इनकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

ड्यूटी के दौरान हुआ प्यार

रजनी सिंह हाथरस की रहने वाली हैं जबकि नरेंद्र सिंह अलीगढ़ निवासी है। नरेंद्र सिंह इस समय सिविल लाइन थाना में तैनात हैं। वह शहर में जसवंतनगर थाने के साथ ही सिविल लाइन थाने में भी रह चुकी हैं। ड्यूटी के दौरान दोनों में प्यार हो गया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि रजनी सिंह व नरेंद्र सिंह की शादी 6 जून को हो गई है। शादी परिवार की सहमति के बाद की गई है। बता दें कि रजनी सिंह तेज तर्रार महिला दारोगा मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ेंः जुमे की नमाज की लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox