होम / FIR Against PS of Priyanka Gandhi: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

FIR Against PS of Priyanka Gandhi: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

• LAST UPDATED : November 18, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
FIR Against PS of Priyanka Gandhi: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के जरिए कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपना पूरा दम लगा रही हैं, लेकिन लगता है कांग्रेस के लोग ऐसा नहीं चाहते। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया गया है।

दरअसल, मामला लखनऊ के हुसैनगंज थाना का है जहां प्रशांत कुमार सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित और महासचिव शिव पांडेय के खिलाफ केस मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

संदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा FIR Against PS of Priyanka Gandhi

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है संदीप का विवादों से पुराना नाता है। इस मामले से पहले बीते वर्ष 2020 मई में कोरोना संक्रमण काल में अन्य प्रदेश से लोगों को लाने के लिए कांग्रेस की ओर से दी गई एक हजार बसों की सूची में फर्जीवाड़ा होने के बाद संदीप सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में केस भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467 और 468 के तहत दर्ज किया गया था।

Read More: Solar panels will be installed on both sides of the green corridor in Lucknow: लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के दोनों साइड लगेंगे सोलर पैनल

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox