होम / FIR on Accused after Rape in Agra : रिश्तेदार ने महिला से खेत पर किया दुष्कर्म

FIR on Accused after Rape in Agra : रिश्तेदार ने महिला से खेत पर किया दुष्कर्म

• LAST UPDATED : March 23, 2022

FIR on Accused after Rape in Agra

इंडिया न्यूज, आगरा : FIR on Accused after Rape in Agra रिश्तेदार ने महिला के साथ खेत में दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर तीन दिन तक पंचायत हुई लेकिन सुलह न होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला ने बताया थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने रिश्तेदार पर खेत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार की है। तीन दिन तक सुलह के लिए पंचायत होती रही। बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी रिश्तेदार करन सिंह जसवंत नगर (इटावा) का रहने वाला है।

घटना के बाद बेहोश हो गई थी पीड़िता

One Died in Hardoi Road accident 1

घटना के बाद घर आते समय महिला गिरकर अचेत हो गई। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने महिला का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। चर्चा है कि एक से अधिक लोग इस घटना में शामिल थे। हालांकि महिला ने रिश्तेदार पर ही आरोप लगाया है। तीन दिन तक इस मामले में समझौते के लिए पंचायत होती रही लेकिन बात बन नहीं सकी।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने जैतपुर थाने में रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ जैतपुर मनोज कुमार ने बताया कि तीन दिन बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम ने इटावा में दबिश दी है।

Read More : Daroga Dies in Varanasi due to Bullet Injury : गोली लगने से घायल दरोगा की मौत, पिस्टल साफ करने के दौरान चली थी गोली

Also Read : Fire Accident many People Killed alive in Hyderabad : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox