होम / Fire in Green gas Pipeline in Agra : आगरा में तेज आवाज के बाद ग्रीन गैस की पाइपलाइन में लगी आग, दो बच्चे झुलसे

Fire in Green gas Pipeline in Agra : आगरा में तेज आवाज के बाद ग्रीन गैस की पाइपलाइन में लगी आग, दो बच्चे झुलसे

• LAST UPDATED : April 11, 2022

Fire in Green gas Pipeline in Agra


इंडिया न्यूज, आगरा : Fire in Green gas Pipeline in Agra आगरा में ग्रीन गैस पाइपलाइन में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रहीं। सोमवार की सुबह दयालबाग क्षेत्र में धमाके के साथ गैस पाइपलाइन में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग से दो बच्चे झुलस गए और दो काउंटर भी जल गए। करीब आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया।

पांच हजार घरों में गैस आपूर्ति

Fire in Green gas Pipeline in Agra 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के लोगों ने अभी मरम्मत भी शुरू नहीं की है। आग लगने से क्षेत्र के करीब 5000 घरों में गैस आपूर्ति ठप हो गई है।

Also Read : Car Became a Ball of fire in Amroha : अमरोहा में हाईवे पर कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

सुबह साढ़े आठ बजे की घटना Fire in Green gas Pipeline in Agra 

दयालबाग के नगला बूढ़ी में सोमवार सुबह तकरीबन 8.30 बजे ग्रीन गैस की पाइपलाइन में धमाके के बाद आग लग गई। जमीन से निकलतीं आग की लपटें देख लोग दहशत में आ गए। आग एक जगह पाइपलाइन से शुरू होकर करीब डेढ़ सौ मीटर के हिस्से में फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दमकल और ग्रीन गैस के अधिकारियों को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई।

Also Read : Loss of lakhs due to Fire in Two Shoe Factories of Agra : आगरा की दो जूता फैक्टरियों में आग से लाखों का नुकसान

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox