Categories: मनोरंजन

Firing in Gorakhpur : नशे में दफ्तर पहुंचे बाबू ने साथी कर्मचारी को दी गाली, चलाई गोलियां

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

Firing in Gorakhpur : गोरखपुर सेवायोजन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने गुरुवार को विभाग के ही एक अन्य कर्मचारी से गाली-गलौज करने के बाद फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। कर्मचारी बाल-बाल बच गया इस बीच अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद अपनी कार से भाग रहे आरोपी का छह किमी तक पीछा कर कैंट पुलिस ने कूड़ाघाट के पास से उसे दबोच लिया। वहीं सेवायोजन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित कर्मचारी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हाजिरी को लेकर विवाद हुआ था। (Firing in Gorakhpur)

 

नशे की हालत में दफ्तर पहुंचा (Firing in Gorakhpur)

इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि शाहपुर थानाक्षेत्र के बशारतपुर अशोक नगर निवासी बृजेश कुमार सिंह सेवायोजन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। वह गुरुवार को नशे की हालत में दफ्तर पहुंचा और स्थापना लिपिक आनंद त्रिपाठी के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच उसने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। आनंद बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी सन्न रह गए। लोगों ने आनंद को बचाया पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के आने की सूचना पर बृजेश कार से भागने लगा। कैंट पुलिस ने करीब छह किमी पीछा कर कूड़ाघाट से उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक खोखा भी बरामद किया  (Firing in Gorakhpur)

सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मारपीट, हत्या का प्रयास और धमकी की धारा में केस दर्ज कर आरोपित बृजेश को कूड़ाघाट एम्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिवाल्वर तथा पांच कारतूस और मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया।

(Firing in Gorakhpur)

ये भी पढ़ेंः देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, महामारी से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी

Connect With Us : Twitter Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago