होम / Firing On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi In Meerut: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग, मेरठ में चुनाव प्रचार के बाद आ रहे थे दिल्ली

Firing On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi In Meerut: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग, मेरठ में चुनाव प्रचार के बाद आ रहे थे दिल्ली

• LAST UPDATED : February 3, 2022

Firing On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi In Meerut

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Firing On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi In Meerut: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिए है। यूपी चुनाव में उतरी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी भी पूरा जोर लग रही है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की गाड़ी पर गोलियां चलाने का मामला सामने आ रहा है। ओवैसी ने कहा है कि मैं किठौर, मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं, वे कुल 3-4 लोग थे। मेरे वाहन के टायर पंक्चर हो गए, जिसके बाद मैं दूसरे वाहन से निकला।

Firing On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi In Meerut

जांच में जुटी पुलिस

ओवैसी ने खुद ट्वीट कर गाड़ी पर गोलीबारी होने का दावा किया है। ओवैसी की कार पर फायरिंग की घटना को लेकर यूपी पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस महकमे के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें, एआईएमआईएम यूपी में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ मिल चुनाव लड़ रही है। अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए खुद ओवैसी रण में उतरे हैं।

Read More: 20 Years Ago Dead Person Filed Nomination: 20 साल पहले मृत व्यक्ति ने भरा नामांकन, चुनाव आयोग ने किया रद्द

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox