इंडिया न्यूज,सहारनपुर:
Firing On Jailer In Deoband Jail Complex देवबंद के जेल परिसर में वीरवार की रात एक हौलनाक वारदात हुई। अपराधियों ने परिसर में जेलर पर गोलियां दाग कर उन पर जानलेवा हमला किया। उन पर दो बदमाशों ने तीन से चार गोलियां चलाई। हमले के समय जेलर के साथ हथियारबंद वार्डर भी थे। वार्डर ने जेलर को पेड़ के पीछे छिपाया और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
जेलर रीवन सिंह गुरुवार की रात आठ बजे जेल की बगल में स्थित सरकारी आवास पर खाना खाने के बाद जेल परिसर में ही टहल रहे थे। उनके साथ वार्डर शरद कुमार और गिरी प्रसाद थे। जब वह टहलने के बाद जेल के मुख्य गेट से वापस अपने आवास की ओर लौट रहे थे तो अचानक दीवार के पीछे से दो लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जेलर जमीन पर लेट गए और उन्होंने एक पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
जेलर रीवर सिंह ने कहा कि रात खाना खाने के बाद टहल रहा था जब मुझ पर जानलेवा हमला हुआ। यह किसने किया है मुझे नहीं पता। भविष्य में भी मेरी जान को खतरा है। मैंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…