Categories: मनोरंजन

Firing on Newspaper office Employee Got Shot : भाजपा नेता के कार्यालय पर हमला, मीडियाकर्मी को भी लग गई गोली

इंडिया न्यूज, आगरा।

Firing on Newspaper office Employee Got Shot : ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी प्लाजा में एक समाचार पत्र के दफ्तर पर फायरिंग की गई। हमलावर ने तीन फायर किए। इसमें एक कर्मचारी आनंद गोली लगने से घायल हो गया। इसी कार्यालय में ही पिनाहट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता सुग्रीव चौहान का कार्यालय है। फायरिंग की आवाज सुनकर वह आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। (Firing on Newspaper office Employee Got Shot)

कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान ने बताया कि वह पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। उनका कार्यालय कॉलोनी के बाहर प्लाजा में है। प्लाजा में दो केबिन बने हैं। एक तरफ एक समाचार पत्र का कार्यालय चलता है तो दूसरी तरफ उनका कार्यालय है। उन्होंने रात में अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। वह अपने केबिन में बैठे थे।

कर्मचारी के गर्दन के ऊपर लगी गोली (Firing on Newspaper office Employee Got Shot)

आवाज सुनकर बाहर आ गए। देखा तो समाचार पत्र के दफ्तर में कर्मचारी आनंद के गर्दन के ऊपर गोली लगी हुई थी। वह कंप्यूटर पर कार्य कर रहा था। दरवाजे पर लगा शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। सुग्रीव चौहान के मुताबिक उन्होंने घायल कर्मचारी को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। (Firing on Newspaper office Employee Got Shot)

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और सीओ सदर राजीव कुमार पहुंच गए। मामले की जांच की गई। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारी के गर्दन के ऊपर गोली लगी है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। बाइक पर दो युवक आए थे। इनमें से एक कार्यालय की तरफ आया और गोली मारकर अपने साथी के साथ भाग गया।

पूछताछ के बाद रंजिश का पता करेगी पुलिस (Firing on Newspaper office Employee Got Shot)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि पूर्व ब्लाक प्रमुख पिनाहट पर जानलेवा हमला हुआ है। मगर, पुलिस जब पहुंची तो पूर्व ब्लाक प्रमुख पर हमले की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। उससे बात कर किसी तरह की रंजिश के बारे में पूछताछ की जाएगी। (Firing on Newspaper office Employee Got Shot)

चौहान का कहना है कि उनके कार्यालय में ही समाचार पत्र का दफ्तर बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि हमला कहीं उनके लिए तो नहीं कराया गया। इसकी पुलिस को जांच करनी चाहिए। हमले से कुछ देर पहले कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा उनके बारे में पूछताछ की गई थी।

(Firing on Newspaper office Employee Got Shot)

Also Read : RLD Chief Jayant Chaudhary Speaks on Exit Polls : एग्जिट पोल से अलग होंगे परिणाम, जयंत का दावा, हमें जनता का समर्थन मिला

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago