मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों भक्तों ने किया गंगा, सरयू और संगम में स्नान

India News (इंडिया न्यूज़), Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर यूपी में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। ‘संगम नगरी’ प्रयागराज और अयोध्या में भारी संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ा। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार सुबह आठ बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने गंगा में स्नान किया है।

घाटों की ओर भक्तों का तांता लगा

माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रात 12 बजे के बाद से ही घाटों की ओर लोगों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक करीब 90 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। वहीं, रामनगरी में भी लोखों संख्या में उमड़ी हुई है।

बता दें कि आज मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के मौके पर लाखों श्रद्धालु रामनगरी में सरयू तट पर स्नान रह रहे हैं। सुबह तीन बजे से ही लाखों श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे के साथ सरयू में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न घाटों पर एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की महिला बचावकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें :-

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago