होम / हर्ष फायरिंग में लगी चार लोगों को गोली, चित्रकूट की इस घटना में दो की मौत

हर्ष फायरिंग में लगी चार लोगों को गोली, चित्रकूट की इस घटना में दो की मौत

• LAST UPDATED : May 4, 2022

इंडिया न्यूज, चित्रकूट।

एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है, जहां बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान चार लोगों को गोली लग गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से छीबों थइया यादव के घर बरात आई थी। जयमाला के समय राम लखन व रामकरण हर्ष फायरिंग करने लगे। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही।

प्रतिस्पर्धा में मार दी एक-दूसरे को गोली

प्रतिस्पर्धा के चलते राम लखन और रामकरण ने एक दूसरे को गोली मार दी। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान की है। बंदूक में कारतूस लोड करते समय हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है और जांच पड़ताल जारी है। इस मामले के बाद रिश्तेदारों व परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 20 हजार के करीब हुए सक्रिय मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox