होम / Free Admission to monuments on International Women’s Day : ताजमहल का आज मुफ्त में कर सकेंगे दीदार

Free Admission to monuments on International Women’s Day : ताजमहल का आज मुफ्त में कर सकेंगे दीदार

• LAST UPDATED : March 8, 2022

Free Admission to monuments on International Women’s Day

इंडिया न्यूज, आगरा : Free Admission to monuments on International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day) पर ताजमहल (Tajmahal), आगरा किला (Agra Fort), फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Asi) के निदेशक स्मारक डॉ. नवरत्न पाठक ने यह आदेश जारी किया है। यह पहली बार है, जब महिला दिवस पर पुरुषों को भी स्मारकों में बिना टिकट प्रवेश दिया जा रहा है। बीते दो साल केवल महिलाओं के लिए ही यह सुविधा दी गई थी।

संस्कृति मंत्रालय से मिली छूट

Free Admission to monuments on International Women's Day

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चार मार्च को आदेश जारी किया था कि महिला दिवस पर स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। लेकिन सोमवार को जारी आदेश में न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई। संस्कृति मंत्रालय की ओर से भी यह आदेश जारी किया गया।

Also Read : Lucknow Crime : लखनऊ क्राइम, विवाहिता की पीट पीट कर की गई हत्या

उर्स के बाद दूसरा मौका

आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार को महिला दिवस पर सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। शाहजहां के उर्स के सप्ताह भर बाद पर्यटकों को मंगलवार को ताजमहल देखने का मौका निशुल्क मिल पाएगा। ताजमहल में शाहजहां के उर्स में लगातार तीन दिन तक निशुल्क प्रवेश दिया गया था।

Read More : Circle While going for Campaign in Chandauli : केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर रॉड से हमला

सुबह से ही उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़

नि:शुल्क प्रवेश के चलते सुबह से ही ताजमहल में प्रवेश के लिए पर्यटकों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोग भी अपने परिवार के साथ ताज का दीदार करने पहुंचे हैं। आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य स्मारकों में भी अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं।

Also Read : Husband said divorce in Hardoi… : महिला दिवस पत्नी को दिया तलाक

Also Read : Dr. Used to do private practice in Shamli : संदिग्ध हालात में डाक्टर की गोली लगने से मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox