होम / Gang Rape with sister in law in Gonda ननद-भाभी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Gang Rape with sister in law in Gonda ननद-भाभी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

• LAST UPDATED : May 23, 2022

इंडिया न्यूज, गोंडा :

यूपी के गोंडा स्थित उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में ननद-भाभी का आरोपियों ने अपहरण कर सूनसान इलाके में ले गए। आरोप है कि तीन दिनों तक आरोपियों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रुपये निकालने गई थी ननद-भाभी

ननद-भाभी क्षेत्र की इनेबल पेमेंट बैंक से रुपये निकालने आई थी। यहां विवाहिता के मायके के रहने वाले कुछ व्यक्ति मिल गए। आरोप है कि उन लोगों ने बातों में उलझा कर विवाहिता और उसकी ननद को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और वहां से भाग निकले। आरोपियों ने दोनों महिलाओं को तीन दिन तक भिन्न-भिन्न स्थानों पर रखकर दुराचार किया। साथ ही दोनों का अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी देने पर इसे वायरल करने की धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ेंः Ghazipur Railway News महानंदा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश फेल, लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

परिजनों को दी घटना की जानकारी

घर पहुंची महिला और उसकी ननद ने अपनी आपबीती घर वालों को बताई। इसके बाद महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दोषियों के गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कॉल डिटेल से खुलेगी सच्चाई

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ननद भाभी के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ व मोबाइल सीडीआर से पता चला कि भाभी की पहले से बात हो रही थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Massive fire in Unnao आग से 11 घर जलकर राख, दो बाइक जलीं

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox