होम / गंगा महोत्सव का आयोजन 5 और 6 नवंबर को, देव दीपावली चल रही तैयारी

गंगा महोत्सव का आयोजन 5 और 6 नवंबर को, देव दीपावली चल रही तैयारी

• LAST UPDATED : September 16, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh)। गंगा महोत्सव का आयोजन पहली बार काशी के नमो घाट पर 5-6 नवंबर को होगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। देव दीपावली पर बगैर लाइफ जैकेट के किसी भी नाव का संचालन नहीं किया जाएगा। साथ ही गंगा घाटों पर सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने की योजना है। इस बाबत कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

बेनियाबाग में होगा गांधी शिल्प मेले का आयोजन

कमिश्नर ने बताया कि गंगा महोत्सव की शृंखला में आयोजित होने वाला गांधी शिल्प मेला बेनियाबाग में आयोजित होगा। देव दीपावली पर स्वयंसेवी संस्थाओं को उपलब्ध कराए जाने वाले दिनों की सूची तैयार किए जाने का निर्देश दिया। लेजर शो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा घाट पर आयोजित होगा। गंगा घाटों एवं सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया। सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ एंबुलेंस की भी समुचित व्यवस्था रखें।

सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ख्याल

कमिश्नर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के अवसर पर गंगा में चलने वाली नाव पर लाइफ जैकेट अनिवार्य होगा और नाव पर उसकी क्षमता से अधिक सैलानी कतई न बैठने पाएं। सुरक्षाकर्मी इस पर भी पैनी नजर रखें। डीएम कौशल राज शर्मा ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि योग दिवस की तर्ज पर प्रत्येक गंगा घाट पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए।

यह भी पढ़ेंः मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत, लखनऊ के हजरतगंज में हुआ बड़ा हादसा

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox