होम / Gemini Rashifal Today 05 March 2022 आज का मिथुन राशिफल

Gemini Rashifal Today 05 March 2022 आज का मिथुन राशिफल

• LAST UPDATED : March 5, 2022

आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन

Gemini Rashifal Today 05 March 2022 : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रात:काल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 मार्च 2022

दिवस                    शनिवार
माह फाल्गुन             शुक्ल पक्ष
तिथि                      तृतीया
सूर्योदय                    06:45
सूर्यास्त                    06:24
नक्षत्र                       रेवती
सूर्य                         राशि कुम्भ
चन्द्र                        राशि मीन
करण                        तैतिल
योग                         शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:11 से 12:57 स्रे तक
विजय मुहूर्त 02:26 से 03:17 स्रे तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 से 06:28 स्रे तक

AAJ KA MITHUN RASHIFAL IN HINDI

 

आज का राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशे: प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशे: प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मिथुन Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव-वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी।
नेगेटिव- कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। आप का सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपने चीजों की स्वयं देखभाल करें। अपने स्वभाव को संयमित रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में बदलाव करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी गंभीरता से लें। और अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 6

(Gemini Rashifal Today 05 March 2022)

Also Read : Taurus Rashifal Today 05 March 2022 आज का वृष राशिफल

Also Read : Mesh Rashifal Today 05 March 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox