होम / Gemini Rashifal Today 14 March 2022 आज का मिथुन राशिफल

Gemini Rashifal Today 14 March 2022 आज का मिथुन राशिफल

• LAST UPDATED : March 14, 2022

Gemini Rashifal Today 14 March 2022 : 14 मार्च 2022, सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

घनश्याम तिवारी, कन्नौज:

Gemini Rashifal Today 14 March 2022 : हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग की आवश्यकता पड़ती है. जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हें. आइए पंचांग के पांच अंगों – तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल, दिशाशूल, भद्रा, पंचक, प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं.

14 मार्च 2022 का पंचांग

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव

दिन (Day) सोमवार
अयन (Ayana) उत्तरायण
ऋतु (Ritu) शिशिर
मास (Month) फाल्‍गुन
पक्ष (Paksha) शुक्ल पक्ष
तिथि (Tithi) एकादशी दोपहर 12:05 बजे तक तदुपरांत द्वादशी
नक्षत्र (Nakshatra) पुष्य रात्रि 10:08 बजे तक तदुपरांत आश्‍लेषा
योग (Yoga) अतिगण्ड
करण (Karana) विष्टि दोपहर 12:05 बजे तक तदुपरांत बव
सूर्योदय (Sunrise) प्रात: 06: 32 बजे
सूर्यास्त (Sunset) सायं 06:29 बजे
चंद्रमा (Moon) कर्क राशि में
राहु काल (Rahu Kalam) प्रात:काल 08:02 से 09:31 बजे तक
यमगण्ड  (Yamganada) प्रात:काल 11:01 से 12:30 बजे तक
गुलिक (Gulik) दोपहर 02:00 से 03:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) दोपहर 12:07 से 12:54 बजे तक
दिशाशूल (Disha Shool) पूर्व दिशा में
भद्रा (Bhadra) दोपहर 12:05 बजे तक
पंचक (Pnachak)

AAJ KI MITHUN RASHIFAL IN HINDI

मिथुन Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

  • पॉजिटिव- आपके द्वारा घर परिवार से संबंधित लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला लाभदायक साबित हो सकता है। किसी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है।
  • नेगेटिव- युवा वर्ग मौज मस्ती में समय गंवाने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। परंतु यह भी ध्यान रखें कि कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपने शब्दों पर भी नियंत्रण रखें।
  • व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। अपनी समझदारी व काबिल द्वारा परिस्थितियों को सामान्य बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें, क्योंकि आपके लक्ष्य को सफल बनाने में उनका उचित सहयोग रहेगा।
  • लव- पति-पत्नी अपने बीच चल रही छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है।
  • स्वास्थ्य- गर्म-सर्द होने की वजह से मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। व्यायाम और योग इसका मुख्य इलाज है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

(Gemini Rashifal Today 14 March 2022)

Also Read : Taurus Rashifal Today 14 March 2022 आज का वृष राशिफल

Also Read : Mesh Rashifal Today 14 March 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox