Generations should not be dumb, so learn to speak on the question of the poor
इंडिया न्यूज, लखनऊ।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जुल्म इतना बुरा नहीं है, जितना खामोशी है। बोलना सीखो, वरना पीढ़ियां गूंगी हो जाएंगी। सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस से हटके हम एक अलग नीति पर चल रहे हैं, जिसकी वजह से पूरे देश में सुभासपा की चर्चा है। सिर्फ सोच से आज किसी पार्टी की हिम्मत नहीं है कि पिछड़ों, गरीबों और वंचितों के सवाल पर बोले। वे दारुलशफा में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
राजभर ने कहा कि पार्टी की नीतियों व विचारधारा को गांव स्तर तक कैसे पहुंचाया जाए। लोगों को कैसे जोड़ा जाए, इस पर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों के विचारों व सुझावों को लिया गया। उन्होंने पार्टी के मुख्य उद्देश्यों को भी बताया। पदाधिकारियों का आह्वान किया कि पार्टी जो जिम्मेदारी दे, उसे तय अवधि में पूरा करें। पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वांचल, मध्य, पश्चिमांचल व बुंदेलखंड में विभाजित किया गया है। अलग से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः चक्रवात में बदला बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने के आसार
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…