होम / लाल निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, जलस्तर घटा फिर भी खतरा कायम

लाल निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, जलस्तर घटा फिर भी खतरा कायम

• LAST UPDATED : September 23, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ (Ghaghra Flood)। घाघरा नदी डिघिया और बदरहुंआ नाले पर लाल निशान से ऊपर बह रही है। घाघरा के जलस्तर में 24 घंटे में बदरहुंआ गेज पर 20 सेमी और डिघिया गेज पर 30 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। हालांकि नदी लाल निशान के ऊपर बह रही है। बदरहुंआ गेज पर बुधवार को जलस्तर 72.58 मीटर दर्ज किया गया था जो गुरुवार को 20 सेमी घटकर 72.38 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर बुधवार को जलस्तर 71.73 मीटर था जो गुरुवार को 30 सेमी घटकर 71.43 मीटर हो गया है।

घाघरा में छोड़ा 264456 क्यूसेक पानी

गुरुवार को भी शारदा, सरयू, गिरजा बैराज से घाघरा में 264456 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गुरुवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर चौकी पर बने कलस्टर रजिस्टर का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने महुला गड़वल बांध पर बाढ़ चौकी दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर का निरीक्षण किया और खतरे का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी खतरा निशान के करीब है। 45 गांव इस समय बाढ़ प्रभावित हैं।

बाढ़ के खतरे की जानकारी ली

अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी ली। वहीं, हाजीपुर बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य विभाग और दाम मोहल्ला पर स्वास्थ्य विभाग का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों से टॉर्च व जैकेट के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लेखपाल भास्कर राय व पंकज कुमार से जैकेट बनवाकर देखा। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में क्लोरीन की गोली दवा और गर्म पानी पीने के लिए लोगों को प्रेरित करें। टेकनपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ेंः कई राज्यों को तरबतर कर रहा रिटर्न मानसून, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox