होम / Ghaziabad: दंपती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 12 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

Ghaziabad: दंपती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 12 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

• LAST UPDATED : December 24, 2022

Ghaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। गाजियाबाद में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस लूट और हत्या कांड का मास्टरमाइंड महज 12 साल का एक लड़का था। पैसों के लिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

बिहार के रहने वाले थे दंपती
मूल रूप से बिहार के रहने वाले इब्राहिम (65) परिवार के साथ रहते थे। वह कबाड़े का काम करते थे। परिवार में दूसरी पत्नी हाजरा और बेटी है। इब्राहिम के परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इब्राहिम की बेटी का कहना है कि मंगलवार सुबह वह घर से बाहर निकली तो उन्होंने अपनी मां का शव घर के बाहर देखा। इसके बाद वह अपने पिता के कमरे में गई तो वहां पिता मृत अवस्था में पड़े मिले थे।

चार लोगों के साथ मिलकर दंपती को मारा
पुलिस के लिए इसका खुलासा करना एक चैलेंजिंग टास्क था। गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इस लूट और डबल हत्याकांड को 4 लोगों ने अंजाम दिया था। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड महज 12 साल का एक बच्चा था। यह 12 साल का बच्चा इलाके में कबाड़ी की फेरी लगाता है। मरने वाला इब्राहिम बड़ा कबाड़ी था। इस बच्चे को जानकारी हुई थी कि इब्राहिम ने बड़ा माल बेचा है। जिसके बाद उसके घर पर काफी पैसे हैं। जिसको लेकर उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस वारदात में शामिल मंजेश और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिक बच्चा भी गिरफ्तार है। वहीं एक आरोपी संदीप अभी फरार है।

12 हजार रुपए समेत ये सामान मिला
पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 12 हजार रुपए, एक मोबाइल, एक सोने की चेन बरामद की है। डीसी रूरल ईरज राजा ने बताया कि पुलिस के मुताबिक यह इनका पहला अपराध है। वही महज 12 हजार रुपए एक मोबाइल और एक चेन के लिए जिस तरीके से बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई इस मामले को लेकर पुलिस और जनता भी हैरान है।

यह भी पढ़ें: Aligarh: अलीगढ़ में कॉफी मशीन फटने से बच्चे समेत 6 घायल, मासूम की हालत नाज़ुक

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox