होम / Ghaziabad: ऑस्ट्रेलिया से आए बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास, परिवार के साथ शादी में होने आया था शामिल 

Ghaziabad: ऑस्ट्रेलिया से आए बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास, परिवार के साथ शादी में होने आया था शामिल 

• LAST UPDATED : December 10, 2022

Ghaziabad 

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बीते गुरुवार ऑस्ट्रेलिया से अपने परिवार के साथ आए 8 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्चा अपने परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने आया था। वहीं इन सब के दौरान वहां मौजूद व्यक्ति ने उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की।

बाथरूम में कुकर्म का किया प्रयास 
बच्चा अपने परिवार के साथ दिल्ली के छतरपुर में ठहरा हुआ था। यह परिवार ऑस्ट्रेलिया से एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहीं परिवार गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आया। शादी उसी होटल में से होनी थी। इसी दौरान टॉयलेट करने के लिए बाथरूम में गया। मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने बच्चे के साथ वहीं बाथरूम में कुकर्म करने का प्रयास किया।

पिता ने धर दबोचा 
इस पूरी घटना के अनुसार बच्चे के पिता वहां पहुंच गए। वहां पहुंच कर पिता ने आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम नितेश है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी का कहना है कि वह बच्चे की ज़िप खोलने का प्रयास कर रहा था। वहीं बच्चे का अभी तक मेडिकल नहीं हो पाया है। बच्चे को लेकर उसका परिवार ऑस्ट्रेलिया लौट गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox